window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul Accident: दो बाइक में भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच घायल, तीन गंभीर - MPCG News

Betul Accident: दो बाइक में भिड़ंत: एक युवक की मौत, पांच घायल, तीन गंभीर

मुलताई। बोरदेही मार्ग पर ग्राम खेड़ली बाजार के सीमा क्षेत्र में बेल नदी के पुल के पास मार्ग पर मोड़ पर विपरित दिशा से आ रही दो बाइक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई ।दुर्घटना में बाइक सवार एक युंवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दोनो बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर है ।घायलों को इलाज के लिए डायल हंड्रेड वाहन से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया । मंगलवार को नगर के इंदिरा गांधी वार्ड निवासी गोपाल पिता कमल बचले 35 साल अपनी मां सेवंतीबाई 65 साल और भतीजे सौम्य बचले 15 साल के साथ आमला में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने गया था । सम्मेलन में शामिल होकर तीनों बाइक पर सवार होकर मुलताई लौट रहे थे । शाम 5 बजे के दरमियान ग्राम खेड़लीबाजार के पास बेल नदी के पुल के आगे मार्ग की मोड में विपरीत दिशा से आ रही बाइक के चालक ने गोपाल की बाइक को टक्कर मार दी दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार 6 लोग गिरकर घायल हो गए।गोपाल के सिर और छाती में गंभीर चोट आई ।वही सौम्य के हाथ में चोट आई और सेवती बाई को हल्की चोट आई ।जबकि बोरदेही की ओर जा रही दूसरी बाइक पर सवार ग्राम बेलढाना निवासी संतोष कुमरे 30 साल के सिर में गंभीर चोट आने से संतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही संतोष की बाइक पर सवार पंकज पिता किशोर पवार 32 साल और झनक कुमरे 40 साल दोनों निवासी बेलढाना गंभीर रूप से घायल हो गए।
पांचों घायल को इलाज के लिए डायल हंड्रेड से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया । जहां सभी घायलों का उपचार करने के बाद गोपाल पंकज और झनक की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related posts

बैतूल पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 208 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

MPCG NEWS

बड़ी खबर: बैतुल-छिंदवाड़ा ट्रेन पैसेंजर में लगी आग: दो बोगी जलकर खाक हुई, देखे वीडियो

MPCG NEWS

सारनी प्रभारी CDPO संगीता धुर्वे निलंबित, लाड़ली लक्ष्मी योजना की शिकायतें लंबित रखने पर कार्रवाई

MPCG NEWS

Leave a Comment