window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में किया जा रहा है पौधरोपण,धरती को हरियाली की चूनर ओढ़ाने लगातार किया जा रहा पौधरोपण - MPCG News

एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में किया जा रहा है पौधरोपण,धरती को हरियाली की चूनर ओढ़ाने लगातार किया जा रहा पौधरोपण

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।धरती को हरियालीकी चूनर ओढ़ाने के लिए शहर सहित ज़िले भर में पौधरोपण कर अभियान चलाया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाए जा रहे एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में पौधरोपण किया जा रहा है। जिले में ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में शासकीय कार्यालय परिसरों, स्कूल, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवनों, पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया जा रहा है।
पौधे रोपकर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों द्वारा रोपे गए हरेभरे पौधों की बच्चों के समान परवरिश करने का संकल्प भी ले रहे हैं।
इस एक पेड़ मां के नाम अभियान में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों समाजसेवियों नागरिकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। इसी क्रम में नगर परिषद सिलवानी औबेदुल्लागंज बाड़ी सांची गैरतगंज सहित अन्य क्षेत्रों में नगर परिषद द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही वायुदूत एप पर रजिस्ट्रेशन कर पौधरोपण की फोटो भी अपलोड की गई।

Related posts

महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जनता की समस्याओं का निराकरण करने भैयाथान में होगा जन दर्शन कार्यक्रम

MPCG NEWS

आयुष्मान पखवाड़ा के तहत रायसेन में अधिकारियों तथा चिकित्सकों ने निकाली बाइक रैली

MPCG NEWS

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में 10 दिवसीय “TOT On Solar Panel Installation” कार्यशाला का आज हुआ समापन

MPCG NEWS

Leave a Comment