window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जी.जी. नर्सिंग होम ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 100 लोगो ने करवाई जांच, 15 का होगा ऑपरेशन - MPCG News

जी.जी. नर्सिंग होम ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 100 लोगो ने करवाई जांच, 15 का होगा ऑपरेशन

लोकेशन कटनी
जिला कटनी
संवाददाता सचिन तिवारी

 

कटनी

डाक्टर ज़ाकिर हुसैन वार्ड संजय नगर में रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 100 लोगों की आंखों की जांच कर के परामर्श प्रदान किया गया । जिनमें से 15 लोगो को मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन कि सलाह दी गई। वही दो लोगों को गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट बरगवा हॉस्पिटल भेजा गया । जन सेवक करण मिश्रा एवं गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिल बरगवा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के अन्तर्गत नेत्र चिकित्सा रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीमती शेफाली गुप्ता और उनकी सहयोगी टीम ने शिविर के दौरान 100 रोगियों की आंखों की जांच कर के परामर्श दिया गया जिनमें से 15 लोगों का मोतियाबिंद आपरेशन चयन किया गया ।
जिनका निशुल्क आपरेशन किया जाएगा। शिविर में वार्ड के साथ ही आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी अपनी आंखों की जांचे करवाई अंत में करण मिश्रा ने चिकित्सा दल का आभार जताया ।

Related posts

*वन्य जीव जंतु एवं पशु पक्षियों,मवेशियों को पीने के पानी की उपलब्धता हेतु बोरीबंधान*

MPCG NEWS

हिंदी दिवस के उपलक्ष में शिक्षक शरद शिववेदी नेपाल से हुए सम्मानित

MPCG NEWS

-दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चिड़िया टोल वन परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ

MPCG NEWS

Leave a Comment