window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्वच्छता प्रभारी ने मासूम के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, कॉलर पकड़कर पार्षदों ने निकाला जुलूस - MPCG News

स्वच्छता प्रभारी ने मासूम के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, कॉलर पकड़कर पार्षदों ने निकाला जुलूस

थाने पहुंच की कड़ी कार्रवाई की मांग

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरसिया नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी को पार्षदों ने पुलिस के हवाले किया है। पार्षदों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, स्वच्छता प्रभारी का एक मासूम लड़के से अप्राकृतिक कृत्य करने का वीडियो वायरल हुआ था।

बैरसिया नगर पालिका के स्वच्छता विभाग प्रभारी ब्रजेश सोनी का एक मासूम लड़के से अप्राकृतिक कृत्य करने का वीडियो वायरल हो रहा था। यह वीडियो तीन साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में सोनी एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद नाराज पार्षदों ने मंगलवार को स्वच्छता प्रभारी का जुलूस निकाला और उसे नगर पालिका से पकड़कर जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचे। इसके साथ ही पार्षदों ने एसडीएम को आवेदन देकर आरोपी पर पॉस्कों एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करने का निवेदन दिया है।

वहीं एसडीएम ने पुलिस और नगर पालिका सीएमओ को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

बैतूल खुलासा: केरपानी हनुमान मंदिर में हुई चोरी का हुआ बड़ा खुलासा

MPCG NEWS

उजड़ते हुए सारणी शहर में मनोरंजन करते भाजपा विधायक

MPCG NEWS

CM चौहान की बड़ी घोषणा: वन्य प्राणियों के हमले से मौत होने पर अब मिलेगा दोगुना मुआवजा

MPCG NEWS

Leave a Comment