window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); विकसित भारत 2047 पर परिचर्चा का आयोजन - MPCG News

विकसित भारत 2047 पर परिचर्चा का आयोजन

दैनिक प्राईम संदेश.      कौशल बैरागी जिला ब्यूरो

सीहोर। मंगलवार,19 दिसम्बर 2023 को चन्द्रषेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर में विकसित भारत-2047 पर विषय विषेषज्ञों द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शीलचंद्र गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलन व माल्यार्पण कर किया एवं परिचर्चा के मुख्य उद्देष्य पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
भारत आयातित वस्तुओं से नहीं स्वदेशी वस्तुओं से विश्व गुरु बनेगा हमारे संस्कार, धर्म, मूल्य, संस्कृति को हमें अपनाना होगा। विश्व गुरू बनने के लिए पूरे विश्व में योग और आयुर्वेद को फैलाना होगा। ये विचार विषेष वक्ता डॉ. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, शासकीय हमीदिया कॉलेज, भोपाल द्वारा व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में विषेष वक्ता के रुप में श्री मनीष दुबे, संजय गाँधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंजबासोदा, विदिशा ने बताया भारत के विकास में भारत के गौरवान्वित अतीत की महत्वपूर्ण भूमिका है। जो आज भारत में विकास हो रहा है। ये उसी गौरवशाली अतीत का परिणाम है। आज भारत की संस्कृति पूरे विश्व को प्रभावित कर रही है। इसी कारण भारत ग्लोबल लीडर बन रहा है। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री विनयमणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संपन्न एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का कुषल संचालन व आभार संयोजक डॉ. गीता वर्मा द्वारा किया गया। परिचर्चा के आयोजन में डॉ. महेन्द्र आयन्यास एवं डॉ. फरजाना रिजवी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। परिचर्चा के सफल आयोजन में डॉ. गीता वर्मा, डॉ. रुखसाना अंजुम खान, श्री विनयमणि त्रिपाठी, पूर्णिमा सिंह परिहार और डॉ. प्रियंका अहिरवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के सभी संकाय के अधिकाधिक विधार्थियों ने विकसित भारत-2047 पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया और ऐप पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Related posts

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से 25 हजार की लूट, हमदर्द बनकर आए शातिर, मिनटों में पार कर दी जिंदगी भर की कमाई

MPCG NEWS

एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण,

MPCG NEWS

समाज में सकारात्मक नेतृत्व विकसित करना जन अभियान परिषद का उद्देश्य : मोहन नागर

MPCG NEWS

Leave a Comment