window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को तथा गरीबों को मुफ्त में मिलने वाला चावल खरीद रहे हैं व्यापारी पॉलिश कर वापस ₹28 तक मार्केट में बिक्री। - MPCG News

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को तथा गरीबों को मुफ्त में मिलने वाला चावल खरीद रहे हैं व्यापारी पॉलिश कर वापस ₹28 तक मार्केट में बिक्री।

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़

संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

हेड लाईन

 

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को तथा गरीबों को मुफ्त में मिलने वाला चावल खरीद रहे हैं व्यापारी पॉलिश कर वापस ₹28 तक मार्केट में बिक्री।

 

एंकर

सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत गरीबों को बांटा जाने वाला चावल कुछ मुनाफाखोरों के लिए मोटी कमाई का जरिया बन चुका है छोटे दुकानों से साथ गांठ कर बड़े व्यापारी इसे खरीद रहे हैं ग्रामीणों के द्वारा 15-16 रुपए किलो की दर से इस कारोबारी तक पहुंचाया जा रहा है इसके बाद यही चावल पॉलिश और कटिंग कर वापस बाजार में पहुंच रहा है जिसे ग्रामीण 25 से 28 रुपए तक खरीद रहे हैं,,,

 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लोकल स्तर पर स्नैकर कुरकुरे बनाने वाली कंपनियां भी चावल व्यापारियों से खरीद रहे हैं क्योंकि इन स्नैकर कुरकुरे नमकीन में चावल के आटे की जरूरत पड़ती है जबकि सरकारी योजना का चावल सिर्फ गरीब जरूरतमंद राशन कार्ड धारीयो के द्वारा ही उपयोग में लाया जा सकता है इसका व्यापारिक इस्तेमाल गैरकानूनी है,,,

 

आपको बताते चलें कि जिले के आसपास गांव में ही कई ऐसे व्यापारी हैं जो पीडीएस चावल को ग्रामीणों से 15 से 16 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदते हैं,,,

 

पीडीएस का चावल मोटा होता है इसलिए व्यापारी इसे खरीद कर राइस मिलों में मशीन से घिसाई कर चावल को पतला करवाते हैं पॉलिश कर चावल पर चमक लाई जाती है फिर यही चावल बाजार में लगभग 28 रुपए प्रति किलो तक बिकता है,,,

 

पीडीएस चावल की इस तरह से हेरा फेरी से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि गरीबों को मिलने वाला मुफ्त का चावल का किस तरह से खरीद फरोख्त जारी है,,,

आपको बताते चलें कि जिले में ही बहुत सारे ऐसे व्यापारी हैं जो पीडीएस का चावल को खरीद फरोख्त कर स्थानीय दुकानदार तथा मिलर की मोटी रकम कमाने का जरिया बना हुआ है,,,

 

अब देखने वाली बात होगी कि जिले के कलेक्टर व खाद्य विभाग उक्त मामले में कितनी कार्यवाही करता है

Related posts

अंबिकापुर कमीशनर के यहां चल रहा है प्रकरण इस के बीच में ही अनावेदक द्वारा जबरन बलपूर्वक जमीन पर किया जा रहा है कब्जा।

MPCG NEWS

विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन करने गए दो सगे भाई समेत तीन की जल समाधि।

MPCG NEWS

मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट में एक और बाघ की मौत: संरक्षक ने अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप कहा- गोली मारकर किया शिकार

MPCG NEWS

Leave a Comment