window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Big ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा अमान्य, चुनाव लड़ने की चर्चा, आदेश जारी - MPCG News

Big ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा अमान्य, चुनाव लड़ने की चर्चा, आदेश जारी

धर्म प्रार्थना में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से दिया था इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश के एसडीएम (SDM) निशा बांगरे का इस्तीफा सरकार ने अमान्य कर दिया है। निशा बांगरे इस्तीफा अस्वीकार होने के बाद एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। जांच का हवाला देते हुए इस्तीफा अमान्य किया गया है। निशा बांगरे की बैतूल के आमला से चुनाव लड़ने की भी चर्चा जोरों पर है। करीब 2 महीने पहले निशा बांगरे ने कमलनाथ से मुलाकात की थी।

बता दें कि धर्म प्रार्थना में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से निशा ने इस्तीफा दिया था। जीएडी ने निशा को दिए गए नोटिस में जांच का हवाला देते हुए त्यागपत्र अमान्य किया है। GAD ने नोटिस में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे पर शासन के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। सरकार के इस्तीफा अमान्य किये जाने के बाद निशा फिर कोर्ट में अपील करेगी। इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सरकार पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

Related posts

MP में ठंड का बड़ा आतंक: स्कूलों में छुट्टी, स्कूलों का बदला समय

MPCG NEWS

चांदनी रातों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला चोरी का कारोबार

MPCG NEWS

BREAKING: छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड में सीएम ने दिए जांच के आदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment