window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जोबट नगर के समीप ग्राम नेहतड़ा और जामनी के बीच शुक्रवार देर रात्रि में बड़ा हादसा हो गया* - MPCG News

जोबट नगर के समीप ग्राम नेहतड़ा और जामनी के बीच शुक्रवार देर रात्रि में बड़ा हादसा हो गया*

भीषण सड़क हादसे में एक की मौत तीन घायल

 

जानकारी अनुसार कुक्षी से जोबट आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सिंदी के पेड़ से टकरा गई। घटना में जोबट के ऋषि शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में त्रिलोक मदनलाल राठौड और दिनेश तडवाल गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हे इलाज के लिए दाहोद रेफर किया है। जानकारी अनुसार ये लोग स्विफ्ट डिजायर कार से कुक्षी से जोबट आ रहे थे इस दौरान रात्रि करीब 12 और एक बजे के बीच कार अनियंत्रित होकर सिंधी के पेड़ से जा टकराई।घटना में कार में सवार पंडित स्व. नटवरलाल शर्मा के पुत्र ऋषि शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई तथा त्रिलोक राठौड़ और दिनेश तडवाल गंभीर रूप से घायल हो गए व धर्मेंद्र दिनेशचंद्र वाणी को मामूली चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में दाहोद रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Related posts

आग लगने से डेढ़ एकड़ खेत मे लगी गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख

MPCG NEWS

छिन्दवाड़ा: दर्दनाक हादसा, रिटर्निंग वॉल गिरने से चार मजदूर दबे

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: केंद्रीय मंत्री के वाहन का एक्सीडेंट, बच्चा समेत तीन लोगों के गंभीर घायल होने की खबर

MPCG NEWS

Leave a Comment