window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शहडोल कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र - MPCG News

राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शहडोल कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

 

शहडोल

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया है कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगातार बैठकों का दौर जारी है शहडोल नगर के कमला नगर स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी भाजपा संभागीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। हमें आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है और देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए मेहनत की पराकाष्ठा करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान का एवं जन आशीर्वाद की यात्रा के माध्यम से लोगों से संपर्क करें। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संपर्क करें और केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाएं हर घर में पहुंचाएं।
बैठक में
उन्होंने विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों से शक्ति केंद्र एवं बूथ केन्द्र को और मजबूत करने का आग्रह किया। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी प्रमुख भूमिका निर्वाहन करने का आग्रह किया।
बैठक की शुरुआत में पार्टी की परंपराअनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के पित् पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर व वंदे मातरम गीत गाकर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी एवं पदाधिकारी व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दीपक प्रकाश जी का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक की
अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी ने की बैठक में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी, विधायक श्री जयसिंह मरावी जी, विधायक श्री शरद कोल जी, जिला संयोजक विधानसभा निर्वाचन 2023श्री राजेन्द्र भारती जी एवं समस्त जिला पदाधिकारी विधानसभा संयोजक ,मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री संतोष कुमार लोहानी के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री मनोज सिंह आर्मो ने किया गया।

Related posts

सारणी: पाथाखेड़ा में संविधान जनजागृति समिति द्वारा आयोजित सविधान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

MPCG NEWS

MP: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

MPCG NEWS

VIDEO: सीएम बोले, अगर गांव वाले नहीं चाहते कि शराब की दुकान खुले तो दुकान नहीं खुलेगी, देखे वीडियो

MPCG NEWS

Leave a Comment