window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: MP बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले होंगे एग्जाम - MPCG News

बड़ी खबर: MP बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले होंगे एग्जाम

यहां देखे परीक्षा टाइम टेबल

भोपाल। मध्य प्रदेश के दसवीं-बारहवीं के स्टूडेंट्स से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अभी से ही बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया हैं। इस बार MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी 2024 और 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी 2024 से शुरू होगी। 2024 लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा एक महीने पहले ही करवाई जाएगी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। इस बार करीब एक महीने पहले ही MP बोर्ड की परीक्षाएं होगी। ऐसा 2024 में होने वालें लोकसभा चुनाव के चलते किया गया है। चुनाव पर असर न पड़े और रिज़ल्ट समय पर आ सकें इसलिए शिक्षा मंडल ने यह फैसला लिया है।

नए टाइम टेबल के अनुसार दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक का तय किया गया है। दसवीं की परीक्षा 5 फ़रवरी से शुरू हो कर 28 फ़रवरी तक चलेगी। जबकि बारहवीं की परीक्षा 6 फ़रवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी।

कक्षा 10 वीं का टाइम टेबल

कक्षा 12 वीं का टाइम टेबल

Related posts

MP Board Exam: 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MPCG NEWS

रायसेन में 32 करोड़ की सड़क की वी बार फिर शुरू हुआ मरम्मत का कार्य

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: 7 साल की बच्ची का अपहरण और फिर हत्या, खेत में नग्न अवस्था में मिला मासूम का शव

MPCG NEWS

Leave a Comment