window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); घोड़ाडोंगरी में कब होगी अतिक्रमण पर कार्यवाही ? - MPCG News

घोड़ाडोंगरी में कब होगी अतिक्रमण पर कार्यवाही ?

प्रशासन के लिए नाक का सवाल बना घोड़ाडोंगरी सरकारी हॉस्पिटल के सामने का अतिक्रमण

घोड़ाडोंगरी। जिस तरीके से घोड़ाडोंगरी में अतिक्रमण ने अपना पैर पसार रखा है उसे हटाना एक तरफ प्रशासन के लिए सर दर्द तो है ही साथ ही नाक का सवाल भी बन गया है। क्योंकि देखने में आया है कि पाढर और नीमपानी जैसे क्षेत्रों में घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक डेहरिया द्वारा जिस तरीके से अतिक्रमण हटवाया गया उससे लोगों में आशा जागी कि घोड़ाडोंगरी में सड़क पर पसरा अतिक्रमण भी वे हटा पाएंगे। क्योंकि पहले भी कई अधिकारी आए और चले गए किंतु घोड़ाडोंगरी सरकारी हॉस्पिटल के सामने के अतिक्रमण को हटाने में नाकामयाब रहे इसलिए यहां अतिक्रमण घोड़ाडोंगरी तहसीलदार एवं नव गठित नगर परिषद के सीएमओ की नाक का सवाल बन गया है। चर्चा के दौरान घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक डेहरिया द्वारा होली के बाद अतिक्रमण हटाने की बात की गई थी आज बात करने पर उनके द्वारा घोड़ाडोंगरी नगर परिषद सीएमओ से चर्चा कर जल्द अतिक्रमण हटाने का आश्वासन पत्रकार को दिया गया।

Related posts

पत्रकार को धमकी, समाजसेवी के घर के बाहर अभद्रता: कलेक्टर और एसपी से मांगी सुरक्षा

MPCG NEWS

CRIME: सारनी पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, डब्ल्यूसीएल सुरक्षाकर्मी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

MPCG NEWS

VIDEO: निशा बांगरे को गोली मारने और ट्रक से कुचलने की मिल रही धमकी

MPCG NEWS

Leave a Comment