window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को अंबेडकरी जनसेवा संगठन ने दी श्रद्धांजलि - MPCG News

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को अंबेडकरी जनसेवा संगठन ने दी श्रद्धांजलि

सारनी। अंबेडकरी जनसेवा संगठन के कार्यालय सारणी में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष आशीष खातरकर ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के जवानों को एक आतंकी संगठन के द्वारा बारूद ले जाते वक्त उनकी गाड़ी को बम से उड़ा दिया था जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। यह दुखद घटना 14 फरवरी 2019 को हुई थी। इसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। श्रद्धांजलि देने वालों में अंबेडकरी जनसेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष खातरकर, भरत खंडाग्रे, एडवोकेट संभू पंडोले, अल्ताफ खान, एडवोकेट नवीन साहू, अमर अतुलकर, शैलेश भुमरकर, अनिल टांडेकर, रूपेश नागले, राशिद खान, रोशन परमार, शोएब खान, मनोज नागले, अत्यदीप सहारे, दिनेश नकले, शिवम नागले, दीपक मालवीय, दीपक पटेले, सहित सभी अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बैतूल Crime: आईल मिल संचालक पर हमला करने के मामले का खुलासा

MPCG NEWS

MP में राहुल गांधी को ‘गुल्लक’ में हौसलों की भेंट, बच्चे ने राहुल गांधी को सौंपी पॉकेट मनी की सारी दौलत

MPCG NEWS

Betul Crime खुलासा: आब कारी कार्यालय एवं साड़ी सरोवर में हुई चोरी का गंज पुलिस ने किया खुलासा

MPCG NEWS

Leave a Comment