window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP ब्रेकिंग: ट्रांसफर होकर फिर आए CMO का विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पार्षद - MPCG News

MP ब्रेकिंग: ट्रांसफर होकर फिर आए CMO का विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पार्षद

पार्षद बोले उनके खिलाफ कई मामलों में चल रही जांच

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की मलाजखंड नगर पालिका में फिर ट्रांसफर होकर आए सीएमओ लक्ष्मण सिंह सारस का विरोध हो रहा है। पार्षदों ने अचानक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है और उन्हें वापस भेजने की मांग की जा रही है।

पार्षदों का कहना है कि एक ईमानदार, निष्ठावान अधिकारी तत्कालीन सीएमओ शिवप्रसाद धुर्वे का तबादला करके राज्य शासन ने फिर उस अधिकारी को स्थानांतरित करके भेज दिया है, जो पूर्व में यहां पदस्थ रह चुके हैं और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए थे। जिनके खिलाफ कई मामलों में जांच कार्रवाई भी जारी है। ऐसे में उनकी वापसी, जांच को प्रभावित भी कर सकती है।

पार्षदों की मांग है कि तत्कालीन सीएमओ शिवप्रसाद धुर्वे को वापस लाया जाए और नवागत सीएमओ लक्षण सिंह सारस का यहां ट्रांसफर निरस्त किया जाए। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पार्षद अब्दुल सोहेल ने कहा कि नवागत सीएमओ लक्षण सिंह पर कई मामलों में जांच चल रही है। ऐसे में उनकी वापसी, जांच को प्रभावित भी कर सकती है। इसलिए यह ट्रांसफर निरस्त किया जाए।

Related posts

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में कायाकल्प योजना को पलीता लगा रहे ठेकेदार

MPCG NEWS

भाजपा नेता सहित 25 लोग गिरफ्तार, जुआ खेलते पकड़ाए

MPCG NEWS

हॉकी इंडिया सब जूनियर वेस्ट ज़ोन हॉकी पुरुष चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश को टीम में

MPCG NEWS

Leave a Comment