window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में चलाया गया स्वच्छता अभियान - MPCG News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद कार्यालय नगरीय निकाय कार्यालय ग्राम पंचायत भवनों सहित शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। रायसेन नगर में नगर पालिका तथा शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।

Related posts

नही जल पाया रावण: 2 घंटे की कढ़ी मशक्कत के बाद भी नही जला खोखला रावण

MPCG NEWS

आमजन से लेकर आवास के हितग्राही हो रहे परेशान दलाल डंप रेत बेच रहे ऊंचे दामों में,घर बनाने का सपना टूटा.. रेत दोगुना महंगी तो गिट्टी सीमेंट सरिया के दाम भी बढ़ गए

MPCG NEWS

नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे अहाते सुराप्रेमी छलका रहे जाम कहीं वाइन शॉप कैंपस तो कहीं अटैच चल रहे अहाते

MPCG NEWS

Leave a Comment