window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्कूली छात्र-छात्राओं तथा महिला ओं ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश । - MPCG News

स्कूली छात्र-छात्राओं तथा महिला ओं ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश ।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

रायसेन

मप्र विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी तथा कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार रायसेन जिले में
स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें रैली मानव श्रृंखला दीवार लेखन रंगोली मेहंदी सहित विभिन्न
गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन में वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इस क्रम में सांची जनपद के ग्राम खरबई में शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला निकालकर तथा जागरूकता रैली निकालकर
नागरिकों को आगमी17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है इस दौरान जनपद सीईओ जन शिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना सहित अन्य शिक्षक और छात्र छात्राएं शामिल हुई इसी प्रकार अब्दुल्लागंज जनपद के ग्राम दिवटिया हरिपुरा सहित उन्य
ग्रामों में महिला ओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

जिले के तहसील गैरतगंज नगर में जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे के निर्देशन एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में नगर परिषद द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रैली निकाली गई।

MPCG NEWS

MP के लाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, CM शिवराज ने शहादत पर किया नमन

MPCG NEWS

नर्सिंग छात्र बोले “मामा जी अब आत्महत्या करने की नौबत आ गई है”

MPCG NEWS

Leave a Comment