window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित सफल उम्मीदवारों को 26 सितंबर को बुलाया - MPCG News

सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित सफल उम्मीदवारों को 26 सितंबर को बुलाया

सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित सफल उम्मीदवारों को 26 सितंबर को बुलाया
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल ने 22 से 30 अगस्त 2024 तक मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में आयोजित अग्निवीर पुरुष सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा रैली का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती रैली में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवारों को बधाई दी गई है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सफल उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को 26 सितंबर 2024 को प्रातः 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय भोपाल में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। उन्हें किसी भी प्रकार के दलालों या फर्जी एजेंटों के जाल में फंसने से बचने की सलाह दी गई है।

Related posts

सिलवानी में भू -माफियाओं के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन करोड़ों के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर मची हड़कंप 6 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

MPCG NEWS

भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े लिख रहे हैं विकास की गाथा उनके प्रयासों से गंगोटी शिवपुर नवापारा सड़क निर्माण हेतु 7.42 करोड़ रूपए की स्वीकृत मिली

MPCG NEWS

निषादवंशीय सर्वगोत्रीय समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 5 जनवरी को मानस भवन भोपाल में आयोजित

MPCG NEWS

Leave a Comment