window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सांचेत में श्रीमदभागवत कथा को लेकर भूमिपूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ - MPCG News

सांचेत में श्रीमदभागवत कथा को लेकर भूमिपूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ

सांचेत में श्रीमदभागवत कथा को लेकर भूमिपूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

सांचेत कस्बा सांचेत में मंगलवार को श्रीमद भागवत कथा को लेकर पंडित शिवराज कृष्ण शास्त्री द्वारा भूमिपूजन व ध्वजारोहण कराया गया कस्बा सांचेत में 30 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर मंगलवार को रामजानकी मंदिर के पास भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन व ध्वजारोहन कार्यक्रम पंडित शिवराज कृष्ण शास्त्री द्वारा विधिपूर्वक किया गया।
पंडित संतोष उपाध्याय ने बताया कि भागवत कथा से लगभग बीस दिन पूर्व समस्त देवी देवताओं को निमंत्रण हेतु भूमि पूजन कर सभी देवताओं का आहवान किया जाता है और वीर बजरंगबली का ध्वज इसका प्रतीक है। जब वीर बजरंगबली का लाल ध्वज लहराता है तो क्षेत्र में संदेश सभी को मिल जाता है कि यहां धार्मिक अनुष्ठान का कार्य होने वाला है श्री राम जानकी मंदिर के पास 30 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने वाला है जिसमें मुख्य प्रवक्ता संत दीनवंधू दास की अमृत वाणी द्वारा भागवत कथा को सुनाया जाएगा। मौके पर पूर्व सरपंच देवकिशन शर्मा सरपंच कल्याण सिंह लोधी संतोष उपाध्याय नर्मदा प्रसाद शर्मा राजेन्द्र शर्मा फोजी भुरालाल लोधी ब्रजमोहन सेन सुरेश शर्मा संजू लोधी धनीराम विश्वकर्मा भीकम सिंह लोधी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिले में 04 नवम्बर से 09 नवम्बर तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन

MPCG NEWS

जिले में वन परिक्षेत्र रेंज चिकलोद का मामला प्रकाश में आया है

MPCG NEWS

भाजपा के नवनियुक्त 21 भाजपा मंडल अध्यक्षों का बीजेपी जिला कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

MPCG NEWS

Leave a Comment