window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); राष्ट्रीय स्तर पर रायसेन की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने मचाई धूम - MPCG News

राष्ट्रीय स्तर पर रायसेन की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने मचाई धूम

राष्ट्रीय स्तर पर रायसेन की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने मचाई धूम
जीते 3 रजत 3 कांस्य पदक

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन । टेहरी उत्तराखंड में दिनांक 10 से 13 दिसम्बर 2024 तक आयोजित 35 वीं सीनियर राष्ट्रीय केनौ स्प्रिंट चैम्पियनशिप में साँची – रायसेन की दीपा राजपूत ने 1 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीते । कु. दीपा राजपूत ने
C2 महिला 200 मी.में रजत पदक
C4 महिला 1000 मी. में कांस्य पदक
C4 महिला 500 मी. में कांस्य पदक
C4 महिला 200 मी. में कांस्य पदक जीते ।
इसी प्रतियोगिता में जिले के ग्राम सूखा करार की कु. जानकी लवारिया ने C- 2, 5000 मीटर में रजत पदक मध्यप्रदेश के लिए प्राप्त किया ।68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर -14 बालिका हाँकी प्रतियोगिता 9 से 13 दिसंबर 2024 मंदसौर में मध्यप्रदेश की टीम उप विजेता रही । मध्यप्रदेश को रजत पदक दिलाने में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप – रायसेन की भूमिका पटेल व मुस्कान यादव का विशेष योगदान रहा। दोनों बालिकाओं ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।मध्यप्रदेश ने लीग मैचों में अपराजित रहकर पूल टॉप किया । प्री-क्वार्टर क्वार्टर फ़ाइनल में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 4-0 से क्वार्टर फ़ाइनल में हरियाणा को 2-0 से सेमीफ़ाइनल में उड़ीसा को 1-0 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया संघर्षपूर्ण फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश की टीम झारखंड से 0-1 से पराजित होकर उपविजेता रही ।
जिले के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर ज़िला कलेक्टर अरविन्द दुबे ज़िला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुदित शेजवार,ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों एंव उनके प्रशिक्षकों को खुशियां जाहिर करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।

Related posts

करवा चौथ महापर्व:कई तरह के डिजाइनर करवा पहुंचे बाजार में साड़ी के रंग के करवा तलाश रहीं महिलाएं,बाजार में बढ़ी चहल-पहल खरीदारी करने पहुंच रहीं महिलाएं

MPCG NEWS

स्वास्थ्य कर्मियों के अड़ियल रवैये से मरीज हुए परेशान कोरिया कलेक्टर ने एस्मा एक्ट के तहत 84 स्वास्थ्य कर्मियों को किए बर्खास्त*

MPCG NEWS

ओबीसी महासभा ने सक्ती में निकाली मशाल रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

MPCG NEWS

Leave a Comment