window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रानी लक्ष्मी बाई और रानी अवंती बाई की झांकियों के साथ सियरमऊ में संघ का पथ संचलन - MPCG News

रानी लक्ष्मी बाई और रानी अवंती बाई की झांकियों के साथ सियरमऊ में संघ का पथ संचलन

रानी लक्ष्मी बाई और रानी अवंती बाई की झांकियों के साथ सियरमऊ में संघ का पथ संचलन
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन/सिलवानी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ग्राम सियरमऊ में पथ संचलन का आयोजन किया। जिसमें स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अनुशासन और एकजुटता के साथ कदम ताल करते हुए निकले। इस पथ संचलन का जगह जगह नागरिकों व्यापारियों ने फूल बरसाकर किया गर्मजोशी से स्वागत।
यह पथ संचलन बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर से बैंडबाजों के साथ प्रारंभ होकर गाँव के मुख्य मुख्य मार्गों से होता हुआ फिर हनुमान मंदिर पर ही आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा रानी लक्ष्मी बाई और रानी अवंती बाई की भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। जो पूरे पथ संचलन का मुख्य आकर्षण रहीं। ग्रामवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया जिससे वातावरण में देशभक्ति और गर्व की भावना व्याप्त हो गई।स्वयंसेवकों ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत गाते हुए जोश के साथ शामिल हुए।

Related posts

अंबेडकर भवन में अहिरवार समाज संघ की बैठक का किया आयोजन

MPCG NEWS

बंजारीडांड में निर्मित पानी टंकी पूर्णतः गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मापदण्ड अनुरूप ग्राम मदनपुर एवं अमरपुर में निर्मित पानी टंकी का भी किया निरीक्षण

MPCG NEWS

उमरेठ की शिवानी पवार ने कुष्ती में कनाडा में जीता गोल्ड मैडल, कोलंबिया और कनाडा की पहलवान को दस शून्य से चित किया

MPCG NEWS

Leave a Comment