window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मृत बच्चे के क्लेम की राशि लेने हेतु भटक रही एक बूढ़ी मां - MPCG News

मृत बच्चे के क्लेम की राशि लेने हेतु भटक रही एक बूढ़ी मां

मृत बच्चे के क्लेम की राशि लेने हेतु भटक रही एक बूढ़ी मां

 

*दैनिक प्राईम संदेश*

*जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

बाड़ी नगर मे एक बूढ़ी दादी

 

अपने पोते के साथ बैक के चक्कर काटती नजर आई। मामला बैंक प्रबंधन की तानाशाही रवैए का है। उदासी भरे एक नन्हे पोते का सहारा लेकर लगभग आठ दिनो से यूनियन बैंक के चक्कर काट रही है। बैंक प्रंवधन की संवेदन हीनता के चलते अपने मृत बालक की क्लेम बीमा राशी लेने मां भटक रही है ।परेशान होकर बूढी मां ने उच्च अधिकारियों को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। बूढ़ी दादी के साथ उसका लगभग 12 साल का पोता भी भटक रहा है ,उसने भी मामा शिवराज सिंह से बैंक अधिकारी एंव कर्मचारियों को सुधारने की मांग की है कर्जदारो का पैसा इस बूढी मां को चुकाना है पर बैंक द्वारा बार बार बैरंग लौटा दिया जाता है। बैंक द्वारा एकमुश्त राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसलिए दर दर भटकती मां ने अपनी बात को रखने हेतु मीडिया का सहारा लिया है। बूढ़ी मां के मृतक बेटे के बच्चे इंदौर मे पढते है उनका पालन पोषण इन्ही के द्वारा किया जाता है पैसे नही मिलने के कारण वे अभी इंदौर नही जा पा रहे हैं।यूनियन बैंक बाड़ी के इस तानाशाही रवैए से खातेधारक बहुत परेशान रहते हैं।

Related posts

प्राइवेट हॉस्पिटल में एक निजी चिकित्सक दे रहे हैं मरीजों को फ्री सेवा,बोले गरीब मरीजों की सेवा करने का बनाया लक्ष्य मिलता है दिल को सुकून

MPCG NEWS

हाय गर्मी : मध्यप्रदेश में अभी से लू जैसे हालात, इस दिन बदल सकता है मौसम

MPCG NEWS

भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान: जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने 22 मंडलों में विशेष प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा सम्मान

MPCG NEWS

Leave a Comment