window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: पिता ने कहा कुछ काम कर कमाया कर तो पुत्र ने गुस्से में लगा ली फाँसी - MPCG News

मुलताई: पिता ने कहा कुछ काम कर कमाया कर तो पुत्र ने गुस्से में लगा ली फाँसी

मुलताईं। थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ में अपने पुत्र को कुछ काम कर कमाई करने का पिताव ने कहा तो तो पुत्र ने अपने ही घर मे फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मासोद पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि ग्राम हिवरखेड़ निवासी रामकृष्ण पिता भगवत सेंबेकर ने पुलिस चौकी में सूचना दी कि उसका बड़ा पुत्र बीमार रहता है। बीते कल मंगलवार को सुबह उसने अपने छोटे पुत्र कुनाल पिता रामकृष्ण 25 साल को कहा कि कुछ काम कर कमाया कर तो गुस्से में कुनाल ने मंगलवार की सुबह 11 बजे घर के किचन की छत में लगी लकड़ी पर नायलोन की रस्सी बांधकर गले मे फांसी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। घटना के दौरान मृतक घर मे अकेला था। पिता रामकृष्ण जब घर वापस आया तो उसने अपने पुत्र को फांसी पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related posts

घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद में हुई प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी ऋषि राज यादव की पोस्टिंग

MPCG NEWS

केवाईसी सेंटर संचालक ने डिवाईस पर अंगूठा लगाकर एक व्यक्ति से ठगे 607390 रूपये, थाना सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।*

MPCG NEWS

BETUL: MRP से अधिक शराब के विक्रय पर सख्ती, कलेक्टर ने शराब ठेकेदारों को दी सख्त हिदायत

MPCG NEWS

Leave a Comment