window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष मामले में चार सप्ताह के लिए बढ़ा स्टे - MPCG News

मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष मामले में चार सप्ताह के लिए बढ़ा स्टे

खाली है नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी

मुलताई। नगरपालिका के अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान अभी भी जारी है।नगरपालिका अध्यक्ष का मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उच्च न्यायालय के स्टे पर स्टे आदेश देने के बाद तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार भी पद से हट चुकी हैं। वर्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली है।

Read more news – बैतूल ब्रेकिंग: नीतू परमार ही रहेगीं मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष

प्रकरण में बीते शुक्रवार 05 जनवरी को सुनवाई हुई। जिसमें नीतू परमार की ओर से भी अधिवक्ता उपस्थित हुए एवं अपना पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में बीते 15 दिसम्बर 2023 को जारी अंतरिम आदेश आगामी तिथि तक जारी रहेगा।इस मामले अब सुप्रीम कोर्ट में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

Read more news – मुलताई: नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत होने पर वर्षा गढ़ेकर ने कार्यालय पहुँचकर लिया प्रभार

राज्य शासन नियुक्त कर सकता है अध्यक्ष
नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने से नगरपालिका के कार्यों में आ रही परेशानियों को देखते हुए राज्य शासन महिला पार्षदों में से किसी भी महिला पार्षद को अस्थाई नगर पालिका अध्यक्ष नियुक्त कर सकता है। हालांकि यह स्थाई रूप से समस्या का हल नहीं है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही अध्यक्ष पद स्थायी तौर पर निराकरण हो पाएगा।

Related posts

घोड़ाडोंगरी ब्लाक में आरोग्यम भर्ती घोटाला, रिश्वत की तीन किश्तों पर बिके ऑपरेटर पद

MPCG NEWS

नगर पालिका के डेढ़ सौ से ज्यादा हैं बड़े बकायादार इनसे वसूली के सारे जतन फेल इनसे नगर पालिका परिषद को लेना है करोड़ों रुपए

MPCG NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कार सेना ने अपने जिला अध्यक्ष का जन्म उत्सव मनाया।

MPCG NEWS

Leave a Comment