window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भारी बारिश से धनबाद की सड़क पर बाढ़ जैसे हालात, डीसी ने जल्द राहत पहुंचाने का दिलाया भरोसा - MPCG News

भारी बारिश से धनबाद की सड़क पर बाढ़ जैसे हालात, डीसी ने जल्द राहत पहुंचाने का दिलाया भरोसा

*भारी बारिश से धनबाद की सड़क पर बाढ़ जैसे हालात, डीसी ने जल्द राहत पहुंचाने का दिलाया भरोसा*

 

*धनबाद :* शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण जीटी रोड को शहर से जोड़ने वाली बरवाअड्डा धनबाद मुख्य सड़क में जलजमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. रानी बांध धैया के पास यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इस सड़क से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

चार पहिया वाहनों के बोनट तक पानी पहुंच रहा है. हिम्मत दिखाकर पानी से भरी सड़क पार करने वाले बाइक और स्कूटी सवारों के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है, पानी में घुसने के बाद उनकी बाइक और स्कूटी बंद हो जा रहे हैं. फिर उन्हें बाइक को बाहर निकलने के लिए धक्का लगाना पड़ता है. पानी आसपास के घरों में भी घुस रहा है.

लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति पैदा करने के लिए कौन जिम्मेदार है? प्रशासन ने बारिश से पहले कोई योजना क्यों नहीं बनाई? लोगों के मन में प्रशासन से कई सवाल हैं.

*कमेटी का किया गया गठन:*

मामले को लेकर धनबाद उपायुक्त ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. नगर आयुक्त की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है. जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर आयुक्त की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया है. जिसके माध्यम से लगातार मोटर लगाकर पानी की निकासी भी कराई जा रही है.

उपायुक्त ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिक्कतें हो रही हैं. मौसम में थोड़ा बदलाव होने पर ही आगे का काम शुरू किया जा सकेगा. डीसी ने आश्वासन दिया है कि लोगों को भविष्य में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विचार-विमर्श चल रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आम लोगों को इस समस्या से राहत मिलेगी.

रिपोर्टर मिलन पाठक

Related posts

किसी ने मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा बताया तो किसी ने कहा महंगाई कम करने उपाय नहीं

MPCG NEWS

MP मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री

MPCG NEWS

MP में 33 जनपद CEO और विकासखंड अधिकारियों के तबादले

MPCG NEWS

Leave a Comment