window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण - MPCG News

प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण

प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें नागरिकों के जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत कीरतपुर खेजड़ा महलपुर सियलवाड़ा तथा खमरियागंज सहित अन्य ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन प्राप्त किए गए। शिविरों में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया और शेष आवेदनों का एक दिवस में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इन शिविरों में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाकर प्रदान किए गए। इनके अतिरिक्त संबल योजना खाद्यान्न पात्रता पर्ची लाड़ली लक्ष्मी स्वीकृति पत्र सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Related posts

*128 लाख से अधिक पात्र परिवारों को उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण : खाद्य मंत्री राजपूत*

MPCG NEWS

बेगमगंज मे झोलाछाप डॉक्टर की दूसरी बार की क्लिनिक सील कतिपय झोलाछाप डॉ का विवादों से रहा नाता,

MPCG NEWS

15 जुलाई को भडली नवमी पर शुभ सिद्ध मुहूर्त होंगी शादियां व मंगल कार्य,देवशयनी एकादशी से चार माह तक बंद होंगे मांगलिक कार्य

MPCG NEWS

Leave a Comment