window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का समय एवं स्थान संशोधित - MPCG News

पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का समय एवं स्थान संशोधित

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

सहायक नोडल प्रशिक्षण एवं मास्टर ट्रेनर डॉ अरविंद कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देकर बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के स्थान एवं समय में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 9 से 11 नवंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 सीधी में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण अब शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीधी में आयोजित होंगे। साथ ही प्रथम पाली का प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया जावेगा। सभी प्रशिक्षणार्थी निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

शर्मनाक: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चली गई कुर्सी: पद में रहते हुए भी पैसे नहीं देने पर उठा ले गया दुकानदार

MPCG NEWS

पत्रकार को धमकी, समाजसेवी के घर के बाहर अभद्रता: कलेक्टर और एसपी से मांगी सुरक्षा

MPCG NEWS

सारणी: लाड़ली बहना योजना के पंजीयन शिविरों का शुभारंभ, शहर के 12 वार्डो में केंद्र शुरू

MPCG NEWS

Leave a Comment