window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); नये कानून व्यवस्था में न्याय और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का दिया गया - MPCG News

नये कानून व्यवस्था में न्याय और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का दिया गया

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

है महत्व- कलेक्टर अरविंद दुबे
एसपी विकाश शहवाल ने नई कानून व्यवस्था के बारे में अधिकारियों को दी जानकारी,टीएल बैठक में की गई सीएम हेल्पलाइन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाईन वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ कलेक्टर दुबे ने कहा कि भारतीय दण्ड संहिता 1860, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1975 तथा इडियन एवीडेन्स एक्ट 1872 अब एक जुलाई 2024 से नवीन स्वरूप में लागू हो गए हैं। जिसमें न्याय और नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा को महत्व दिया गया है। सभी अधिकारियों को नई कानून व्यवस्था तथा आपराधिक कानूनी धाराओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
20 लाख से ज्यादा पौधे रोपने बनाया लक्ष्य
कलेक्टर ने जिले में बारिश में वृहद पौधरोपण अभियान कराए जाने के लिए की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सम्पूर्ण जिले में लगभग 20 लाख से अधिक पौधों का रोपण होना हैं।इसमें सभी विभाग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। शासकीय भवनों के परिसरों में नदी-तालाबों के किनारे ग्राम पंचायतों में रिक्त शासकीय भूमि आदि जगहों पर पौधरोपण कराएं। किसानों को भी अपने खेतों में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर दुबे ने उप संचालक कृषि से खरीफ फसलों की बोनी की स्थिति
उर्वरकों की उपलब्धता तथा किसानों को वितरण की जानकारी ली।

Related posts

CM केजरीवाल की भी जेल में होगी मौत: मुख्तार अंसारी की तरह रची जा रही केजरीवाल की हत्या की साजिश

MPCG NEWS

मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में आनंद उत्सव का आयोजन विधायक डॉ चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं

MPCG NEWS

राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के बैनर तले रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

MPCG NEWS

Leave a Comment