window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); दोस्त से रील्स बनवा रही थी, कार रिवर्स के दौरान पहाड़ से 300 फीट नीचे गिरकर मौत - MPCG News

दोस्त से रील्स बनवा रही थी, कार रिवर्स के दौरान पहाड़ से 300 फीट नीचे गिरकर मौत

*दोस्त से रील्स बनवा रही थी, कार रिवर्स के दौरान पहाड़ से 300 फीट नीचे गिरकर मौत*

 

रील्स बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे खाई में गिरकर मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। महिला की पहचान 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है। श्वेता सोमवार (17 जून) की दोपहर करीब 2 बजे अपने 25 साल के दोस्त सूरज संजाउ मुले के साथ औरंगाबाद से सुलीभंजन हिल्स गई थी। वह सुलीभंजन में दत्त मंदिर के पास पहाड़ पर डाइविंग सीखते हुए रील्स बना रही थी। इसी दौरान गाड़ी रिवर्स करते समय यह हादसा हुआ। श्वेता ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चला रही थी। उसका दोस्त सूरज कार के बाहर से वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान श्वेता कार रिवर्स करने लगी। तब खाई और कार के बीच महज 50 मीटर की दूरी थी। श्वेता ने कार रिवर्स करते समय ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलरेटर लगा दिया।

Related posts

पत्रकार को धमकी, समाजसेवी के घर के बाहर अभद्रता: कलेक्टर और एसपी से मांगी सुरक्षा

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: आज से चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जाने कितना होगा चालान ?

MPCG NEWS

MP Board Exam: 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MPCG NEWS

Leave a Comment