window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से छोटी बस्तियों के रहवासियों को होगी सुविधा: राज्य मंत्री कृष्णा गौर - MPCG News

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से छोटी बस्तियों के रहवासियों को होगी सुविधा: राज्य मंत्री कृष्णा गौर

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से छोटी बस्तियों के रहवासियों को होगी सुविधा: राज्य मंत्री कृष्णा गौर
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने गुरुवार को गोविंदपुरा विधानसभा के जोन 15 और 16 में अयोध्या नगर स्थित निगम कार्यालय से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 25 रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा समस्त वार्डों में कचरा संग्रहित करने हेतु रवाना भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन बस्तियों में सकरी गलियों में गाड़ियां नहीं पहुंच पाती वहां पर यह रिक्शा कचरा संग्रहण करने के लिए बहुत जरूरी है।

इस अवसर भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय जोन अध्यक्ष विकास पटेल पार्षद शंकर मकोरिया पार्षद राजू राठौर पार्षद जीत राजपूत अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

MPCG NEWS

श्रीमद् भगवद गीता की अमूल्य शिक्षा तथा मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें- स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल

MPCG NEWS

यूरिया डीएपी खाद की किल्लत के बाद बिजली की चिंता जले ट्रांसफार्मर,जटिल समस्याओं को लेकर किसानों ने हाइवे खाद गोदाम संजय नगर में किया चक्काजाम समझा ईश देने मौके पर पहुंचे अधिकारी

MPCG NEWS

Leave a Comment