window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जुन्नारदेव में थम रहे अपराधिक वारदात ग्राम छाबड़ी में महिला से कुकृत्य कर अपराधी ने मृतक को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका। - MPCG News

जुन्नारदेव में थम रहे अपराधिक वारदात ग्राम छाबड़ी में महिला से कुकृत्य कर अपराधी ने मृतक को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका।

 

जुन्नारदेव।  (राकेश कुमार बारासिया।)

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुतहा छाबड़ी के ग्राम के समीप सड़क के किनारे एक महिला का शव मिला है, जानकारी के अनुसार अपराधिक गतिविधियों से लिप्त अपराधियों द्वारा महिला से कृत्य कर मृत्यु की अवस्था में उसे झाड़ियां के पास फेंक दिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार महिला ग्राम उमरिया फ़दाली की निवासी बताई जा रही है ,एवं अपने पति रामाधार आमरवंशी के साथ विगत रात्रि अपने निवास स्थान से ग्राम तराक में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गणपति की पूजा में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि मृतक के दो बेटे हैं और दोनों ही बाहर रहते हैं एक पुत्र औरंगाबाद और एक पुत्र अमरावती में रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी, एवं मृतक की मानसिक स्थिति भी दो-तीन प्रतिशत ठीक नहीं थी। ग्राम भुतहा से छाबड़ी पहुंच मार्ग में ही रास्ते में किसी ने महिला के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ कुकृत्य कर उसे मृतअवस्था में झाड़ियों के किनारे फेंक दिया। सुबह ग्राम वासियों द्वारा शव को देखे जाने पर पुलिस को सूचना प्रदान की गई मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है एवं सघनता से इस कुकृत्य एवं हत्या की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

घोड़ाडोंगरी की शादी बनी खतरों का मंडप: बैंड की गाड़ी चढ़ी दूल्हे पर, खुशियां बदली चीख-पुकार में

MPCG NEWS

Big Braking: ट्रेन में समान चोरी होने पर रेलवे की होगी जिम्मेदारी और करनी होगी भरपाई: कंज्यूमर कोर्ट

MPCG NEWS

सचिव की लापरवाही से पंचायत के इस वार्ड में नही हो रहे है चुनाव, जानें मामला

MPCG NEWS

Leave a Comment