window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 11 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, सड़क हुई लहूलुहान - MPCG News

छिंदवाड़ा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 11 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, सड़क हुई लहूलुहान

नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हादसा, बस के उड़े परखच्चे, हादसे के बाद सियासत गरम

विधायक सुनील उईके ने उठाए सवाल

जीत आम्रवंशी, 9691851267

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। नागपुर रोड पर सिमरिया के पास लहसुन से भरे ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 10 से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जनसभा से लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनसभा में शामिल होकर भंडारकुंड लौट रहे थे। बस में करीब 47 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

ओवरटेक बना हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरने वालों की संख्या
मृतकों में महिलाएं और बच्चा भी शामिल

हादसे में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

 

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और घायलों के इलाज की व्यवस्था तेजी से की जा रही है।

हादसे के बाद सियासत गरम

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक सुनील उईके ने आरोप लगाया कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों को ले जाया गया, लेकिन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को भी रैली में शामिल किया गया, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई।

Related posts

बेवफा SDM Jyoti Mourya के Chats Viral… प्रेमी बुलाता था उन्हें प्यार से Sweet Corn…

MPCG NEWS

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दे दी जान पटना थाना कठकोना कालरि

MPCG NEWS

WCL कर्मचारी की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण, बच्चों को मारने की धमकी

MPCG NEWS

Leave a Comment