window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा निलंबित CMHO को हाईकोर्ट ने दिया स्टे ऑर्डर - MPCG News

छिंदवाड़ा निलंबित CMHO को हाईकोर्ट ने दिया स्टे ऑर्डर

मुख्यमंत्री ने मंच से CMHO को किया था निलंबित, जाने मामला

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फैसले पर रोक लगा दी है। सीएम शिवराज सिंह ने छिंदवाड़ा सीएमएचओ को मंच से सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद निलंबित CMHO ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है।

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान 9 दिसंबर को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएमएचओ को तत्काल पद से हटाने का आदेश दिया था। जिसे लेकर CMHO डॉ. गिरीश चौरसिया हाईकोर्ट पहुंचे। उच्च न्यायालय ने कोई ठोस वजह ना होने और इस तरह के आदेश पर सवाल उठाते हुए निलंबन के आदेश पर स्टे ऑर्डर दिया है।

बता दें कि यह दूसरी बार है जब डॉ. चौरसिया को हाईकोर्ट से राहत मिली है। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने 22 सितंबर को सौंसर में आयोजित जनसेवा शिविर में मंच पर निलंबित करने के आदेश दिए, जिसके खिलाफ वह हाईकोर्ट गए थे। जहां उच्च न्यायालय ने उन्हे स्टे देकर निलंबन के आदेश को रद्द कर दिया था।

Related posts

बड़ी खबर: बैतुल-छिंदवाड़ा ट्रेन पैसेंजर में लगी आग: दो बोगी जलकर खाक हुई, देखे वीडियो

MPCG NEWS

MP में प्री नर्सिंग चयन परीक्षा के रिजल्ट पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

MPCG NEWS

लोनिया रेत खदान मार्ग पर ट्रैक्टर संचालकों से अवैध वसूली का आरोप, आदिवासी मजदूरों से अभद्रता

MPCG NEWS

Leave a Comment