window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: जनपद CEO और आदिवासी को हाथापाई, युवक को जातिवाद शब्द कहने को लेकर हुआ विवाद - MPCG News

छिंदवाड़ा: जनपद CEO और आदिवासी को हाथापाई, युवक को जातिवाद शब्द कहने को लेकर हुआ विवाद

बनी विवाद की स्थिति, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

अमरवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में जनपद पंचायत सीईओ के साथ हाथापाई का मामले सामने आया है। बताया गया कि आदिवासी युवक को जाति सूचक शब्द कहने पर यह विवाद हुआ। आदिवासी समुदाय और जनपद पंचायत के अधिकारी आमने-सामने हो गए। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। जहां तहसीलदार सहित बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

दरअसल, अमरवाड़ा के हर्रई जनपद में महिला का पंचायत संबंधित कार्य नहीं करने को लेकर विवाद हो गया। आदिवासी युवक को जाति सूचक शब्द कहने पर आदिवासी समुदाय और जनपद पंचायत के अधिकारी आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पंचायत के कर्मचारियों ने जनपद में ताला लगा दिया।

विवाद के बाद बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार समेत बड़े अधिकारी भी थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत सीईओ के ऊपर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष और जनपद सदस्यों ने सीईओ को हटाने के लिए पूर्व में भी कलेक्टर को ज्ञापन दे चुके है।

वहीं ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राम जी उइके ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। जनपद सदस्य राजकुमार के साथ महिला का श्रम कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। जहां सीईओ साहब के चैंबर में गए और बात किया, तो उन्होंने कहा कि तू कौन है बनवाने वाला, बाहर निकल। साथ ही जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। जिसे लेकर यह विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

घोड़ाडोंगरी सीएमओ की कार्य शैली से कर्मचारियों में मचा हड़काम

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: छिंदवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

MPCG NEWS

BETUL VIDEO सरपंच की दबंगाई: पीएम आवास में धांधली की शिकायत पर उपसरपंच की पिटाई, वीडियो वायरल, आरोपी फरार

MPCG NEWS

Leave a Comment