window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); चौकी बसदेई के पुलिसकर्मी पर प्राणघातक हमला करने वाले 5 आरोपी किए गए गिरफ्तार। अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी है पुलिस की कई टीमें। - MPCG News

चौकी बसदेई के पुलिसकर्मी पर प्राणघातक हमला करने वाले 5 आरोपी किए गए गिरफ्तार। अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी है पुलिस की कई टीमें।

जिला सुरजपुर बसदेई छत्तीसगढ़
संवाददाता शत्रुघन तिवारी

सूरजपुर।

दिनांक 29.08.2023 के रात्रि में चौकी बसदेई पुलिस को ग्राम खड़गवां निवासी राजेश साहू ने फोन कर सूचना दिया कि गांव के कुछ व्यक्ति लाठी डण्डा, लोहे का राड लेकर घर के पास आकर गाली-गलौज कर दरवाजा को लात मार रहे है सूचना पर चौकी बसदेई के एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज, आरक्षक सुरेश साहू, सैनिक बृजेश साहू मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांती बनाए रखने की समझाईश दिए इस दौरान भीड़ के द्वारा पुलिसकर्मी को जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर दिया गया जिसमें चारों पुलिसकर्मियों को चोट आई जिसमें प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज को गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की त्वरित धरपकड़ करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल पुलिसकमियों को बेहतर उपचार कराने के निर्देश देते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया।
हमले में प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज को गंभीर चोटे आई है जिसे बेहतर उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया है। प्रधान आरक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए अम्बिकापुर स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। एएसआई मानिकदास की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 383/23 धारा 147, 148, 149, 186, 332, 333, 353, 307, 294, 506, 323 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपी संजय कनेडिया पिता अचंभित दास उम्र 27 वर्ष, रोहित कुमार बियार पिता शोभाराम बियार उम्र 28 वर्ष, सोनूलाल उर्फ बड़े गुड्डू पिता शिवरतन कनेडिया उम्र 30 वर्ष, बलदेव काशी पिता रामकुमार बियार उम्र 25 वर्ष, जगनारायण उर्फ जग्गू पिता स्व. रामप्रसाद उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम खड़गवां, चौकी बसदेई को पकड़ा गया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड व लाठी जप्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी एस.एस.पैंकरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, चौकी प्रभारी बसदेई की टीम अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

Related posts

घोड़ाडोंगरी में बन रहा अलसिया, कबाड़ी बना करोड़पति – प्रसाशन मौन

MPCG NEWS

Thong jeans are just the latest weird fashion trend

MPCG NEWS

Betul News: अन्नदाता की मेहनत की कमाई पर आग ने फेरा पानी, 2 एकड़ खेत मे खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख

MPCG NEWS

Leave a Comment