window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ग्राम का विकास सर्वोपरि, करेंगे मतदान : राकेश कुमार खरे उप सरपंच ग्राम पंचायत जमकुंडा - MPCG News

ग्राम का विकास सर्वोपरि, करेंगे मतदान : राकेश कुमार खरे उप सरपंच ग्राम पंचायत जमकुंडा

जुन्नारदेव      राकेश कुमार बारासिया

म. प्र. जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव के तत्वाधान में ग्राम पंचायत जमकुंडा में संस्था उपाध्यक्ष आर्या गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रद्धा विश्वकर्मा, मेंटर्स योगिता मर्सकोले, एमएसडब्ल्यू के छात्र राकेश खरे और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा गांव के लोगो को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ एवं ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्य जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन एवं ब्लॉक समन्वयक संजय बामने के मार्गदर्शन में निरंतरता के साथ, साथ ही उपस्थित ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओ के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता पैदा करने, मतदान के लिए मेंहदी से स्वयं के हाथों में चित्रकला, रंगोली से रंगोली बनाकर, एवं अंत मे सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। जिसमें ग्राम के उपसरपंच,पंच, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, मोबिलाइजार, स्व सहायता समूह की महिलाए एवं ग्रामीणों की गरिमामयी सहभागिता रही।

Related posts

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी 6 बीएलओ को किया निलंबित एक बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

MPCG NEWS

महंत श्री काशीवन गोस्वामी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

MPCG NEWS

Leave a Comment