window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गढ़ी वनरेंज में तेजी से कटते जंगल सिमटते पेड़,वन रेंज में भूमाफिया लकड़ी तस्करों का गिरोह सक्रिय वन अमला बना असहाय - MPCG News

गढ़ी वनरेंज में तेजी से कटते जंगल सिमटते पेड़,वन रेंज में भूमाफिया लकड़ी तस्करों का गिरोह सक्रिय वन अमला बना असहाय

गढ़ी वनरेंज में तेजी से कटते जंगल सिमटते पेड़,वन रेंज में भूमाफिया लकड़ी तस्करों का गिरोह सक्रिय वन अमला बना असहाय
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। सामान्य वन मंडल रायसेन सर्कल के तहत वन रेंज गाड़ी में इन दोनों लकड़ी तस्करों और घूम माफिया का गृह लामबंद है जो रात के अंधेरे में अवैध रूप से इमारत की लकड़ी साबुन सहित अन्य प्रजाति की पेड़ों ही अवैध कटाई करके रायसेन सागर विदिशा जिलों में धड़ल्ले से सप्लाई करके कमाई कर रहे हैं। यह सबकुछ गढ़ी वन रेंजर धीरेंद्र पांडे और वन अम ले की मिली भगत से हो रहा है ।जिस गढ़ी वन रेंज के जंगल तेजी से सिमटते जा रहे हैं और कई जगह भूमाफियाओं द्वारा सागौन पेड़ों की अवैध कटाई करके उन्हें खेती में तब्दील कर दिया गया है ।जिस पर भू माफिया खेती करके मोटी कमाई करेगा। बताया जाता है कि वनरेंज गढ़ी सहित अन्य जगहों पर अवैध रूप से फर्नीचर बनाने कारोबार भी जोरों पर है।करीब महीनेभर पूर्व पकड़े गए लकड़ी तस्करों ने वन अमले के समक्ष फर्नीचर अवैध रूप से बनाकर बेचने की बात कबूल की थी।इससे साफ जाहिर हो रहा है कि तहसील गैरतगंज क्षेत्र में अवैध रूप से इमारती लकड़ी सागौन लकड़ी से फर्नीचर मार्ट वाले हर महीने एक मोटी रकम रेंज ऑफिसर के पास पहुंचा देते है।
अक्सर मुख्यालय से गायब रहते हैं वन रेंजर धीरेंद्र पांडे नहीं करते मोबाईल रिसीव
बताया जाता है कि वन रेंजर धीरेंद्र पांडे अक्सर वनरेंज गढ़ी के ऑफिस से गायब रहते हैं । जब कभी मीडियाकर्मी उन्हें फोन लगाते हैं तो वह रिसीव नहीं करते। कहते हैं मैं बहुत विजी हूं ।बाद में बात करूंगा बाद में भी फोन रिटर्न भी नहीं करते ।भरोसे मंद सूत्रों से पता चला है कि कभी टूर का बहाना बनाकर भोपाल विदिशा तो कभी रायसेन ऑफिस निकल जाते हैं।
हो रहा जंगलों का सफाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर मोदी जुझारपुर रसीदपुर भाषा देवी खेड़ा सहित पटी मानक चौक जुझारपुर अंधियारी आलमपुर जैतपुर हिनोतिया बेलना गढ़ी रसीदपुर सगौर खेरखेड़ी, हैदरी बीट गुफा आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से सावन के पेड़ों सहित अन्य प्रजाति के पेड़ों पर कुल्हाड़ी की तेजधार चल रही है ।लकड़ी माफिया शहरों में रात के अंधेरे में सप्लाई कर रहे हैं ।यह सब कुछ वन अमले की मिली भगत से हो रहा है।
इनका कहना है
यह मामला आपने अभी मेरे संज्ञान में लाया है।मैं जल्द ही गढ़ी वनरेंज के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई की जानकारी हासिल करूंगा।लापरवाह अफसरों वन अमले पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाना तय है।विजय कुमार डीएफओ सामान्य वन मण्डल रायसेन

Related posts

महाविद्यालय में एक दिवसीय नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी संपन्न

MPCG NEWS

महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जनता की समस्याओं का निराकरण करने भैयाथान में होगा जन दर्शन कार्यक्रम

MPCG NEWS

कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ से हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

MPCG NEWS

Leave a Comment