window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने विश्व धरोहर साँची स्तूप का किया भ्रमण - MPCG News

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने विश्व धरोहर साँची स्तूप का किया भ्रमण

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने विश्व धरोहर साँची स्तूप का किया भ्रमण
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को एक दिवसीय भ्रमण पर रायसेन जिले में सांची स्थित विश्व धरोहर बौद्ध स्तूप पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शेखावत का भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता बनावट शैली देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही यहां के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया। उन्हे सांची स्तूपों की बनावट शैली उनके ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के बारे में अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा की पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट सर्किट से जोड़ा जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नवीन अवसर भी सृजित हो रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे क्षेत्रीय निदेशक भुवन विक्रम अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज कुर्मी सहायक पुरातत्वविद एमसी जोशी तथा साँची स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो सहित अनय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बाप का राज है क्या जो मेरा वीडियो बनाओगे…: BJP पार्षद ने पशु प्रेमियों को दी धमकी

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग : कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा रद्द, 1 दिसंबर से होने थे एग्जाम

MPCG NEWS

बड़ा खबर : बंद होंगी 16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग क्लासेस, गाइडलाइन जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment