window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कुदरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन - MPCG News

कुदरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लोकेशन
जिला सुरजपुर कुदरगढ़ छत्तीसगढ़
संवाददाता शत्रुघन तिवारी

हेड लाईन

कुदरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एंकर
सूरजपुर/23 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम की उपस्थिति में कुदरगढ़ में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा आकृति एक्का तथा अंगीता सिंह के द्वारा ‘‘स्वच्छता जागरूकता-कचरा मुक्त‘‘ विषय पर भाषण दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्यामपति राजवाडे तथा सुनिता सोनहा एवं साथियों के द्वारा स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया गया। शासकीय महाविद्यालय ओड़गी के छात्राओं के द्वारा रंगोली तथा पीली चौहान, ज्योत्सना कुषवाहा एवं टीम के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया। शासकीय महाविद्यालय ओड़गी, प्राथमिक शाला धूर तथा प्राथमिक शाला कुदरगढ़ के बच्चों द्वारा स्वच्छता मापदण्ड़ (ओ.डी.एफ.प्लस) का मानव श्रृखला बनाकर स्वच्छता का संदेष दिया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम के अगुवाई में कुदरगढ़ के सर्म्पूण मन्दिर परिषर में भ्रमण कर स्वच्छता श्रम दान किया गया और सड़क किनारे लगे दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबीन लगाने का निर्देष दिया गया। सुश्री लीना कोसम ने बताया की स्वच्छ भारत मिषन के मापदण्ड़ अनुसार अब ओ.ड़ी.एफ. से ओ.ड़ी.एफ प्लस कैटेगरी में लाने के लिए सभी को संयुक्त प्रयास की आवष्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि जैसे हमें स्वच्छ कपड़े की आवश्यकता होती है वैसी ही अपने गांव घर शहर को भी स्वच्छ रखने की आवश्यकता है। 20 माईक्रॉन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का संदेश दिया गया, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट की स्थापना किये जाने के संबंध में बताया गया।
साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीयों को कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के हाथो से सम्मानित किये गये।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री सागर सिंह, जनपद पंचायत अधिकारी रणवीर साय, तहसीदार सालिक राम गुप्ता, स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण संजय सिंह, ए.ड़ी.ई.ओ. जनक राम वर्मा, महेन्द्र कुषवाहा, संतोष राजवाड़े, कपिल मुनी गुर्जर स्वच्छ भारत मिषन, उमेष्वर साहू, राकेष गुर्जर एवं जनपद के कर्मचारीगण तथा जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, अतिथि अवधेष गुर्जर, दानी पाण्डेय, लवकेष गुर्जर, कुदरगढ़ सरपंच एवं सचिव, इन्दरपुर सरपंच एवं सचिव, बभना सरपंच एवं सचिव, धूर सरपंच एवं सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी, स्वच्छता दीदी, समूह की महिलायें एवं ग्रामीण जन कार्यक्रम में उपस्थित रहें। ‌प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

Related posts

MP में बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 8 हजार प्रतिमाह, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

MPCG NEWS

डॉली बरहैया ने प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

MPCG NEWS

Why Watson data platform can be the iTunes for your Big Data

MPCG NEWS

Leave a Comment