window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कस्बा गढी़ के झोलाछाप डॉ.आनंद विश्वास बंगाली का क्लीनिक बीएमओ गैरतगंज सहित जांच दल ने किया सील - MPCG News

कस्बा गढी़ के झोलाछाप डॉ.आनंद विश्वास बंगाली का क्लीनिक बीएमओ गैरतगंज सहित जांच दल ने किया सील

कस्बा गढी़ के झोलाछाप डॉ.आनंद विश्वास बंगाली का क्लीनिक बीएमओ गैरतगंज सहित जांच दल ने किया सील क्लीनिक के भीतर झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था बुजुर्ग महिला का गलत इलाज, एम्बुलेंस से किया गंभीर हालत में रैफर

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।जिले की तहसील गैरतगंज के कस्बा गढ़ी में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है।जो मरीजों की गंभीर बीमारियों का शर्तिया इलाज करने का झोलाछाप डॉक्टर ठेका लेते हैं।जब मरीजों की जान पर बन आती है तो उ हैं फौरन रैफर कर देते हैं।हम आपको यह बता दें कि कस्बा गढी में
हमेशा विवादों में रहने वाले डॉक्टर बंगाली का एक और नया बड़ा कारनामासामने आया है। एक बुजुर्ग महिला को उपचार कर रहे थे डॉ आनंद विश्वास बंगाली ।जब जांच दल को देखकर क्लीनिक के अंदर डॉ विश्वास बंगाली मरीज को बंद करके भाग गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक का शटर बंद दिखा तो उसको किया सील। फिर 5 मिनट बाद पता चला के अंदर मरीज है ।सील खोल कर फिर महिला मरीज को देखा तो महिला बुजुर्ग मरीज की हालत थी गंभीर।महिला को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से रायसेन जिले के गैरतगंज अस्पताल भेजा ।
महिला मरीजके परिजनों सहित ग्रामीणों का आरोप है कि इस डॉक्टर बंगाली मरीज़ों के स्वास्थ्य ल
के साथ खिलवाड़ कर जमकर कमाई कर रहा है।बंगाली डॉक्टर ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि जिला प्रशासन भले ही मेरा क्लीनिक सील कर दे 2 दिन में क्लीनिक चालू करवा लूंगा । वह खुद को सांची विधायक का करीबी बताया।उनके क्लीनिक से स्वास्थ्य महकमे के जांच दल द्वारा दवाइयां प्रतिबंधात्मक गोलियां इंजेक्शन कैप्शूल जब्त किए हैं।

Related posts

सारणी: नगर पालिका द्वारा मनमाने संपत्ति कर, जलकर वृद्धि के विरोध में सामूहिक रूप से टैक्स ना भरकर किया विरोध

MPCG NEWS

नर्सिंग छात्र बोले “मामा जी अब आत्महत्या करने की नौबत आ गई है”

MPCG NEWS

MP बोर्ड: कक्षा 5वीं एवं 8वीं गणित और संगीत विषय की वार्षिक परीक्षा स्थगित, आदेश जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment