window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार जांच दलों द्वारा फैक्ट्रियों तथा कारखानों का किया गया निरीक्षण - MPCG News

कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार जांच दलों द्वारा फैक्ट्रियों तथा कारखानों का किया गया निरीक्षण

कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार जांच दलों द्वारा फैक्ट्रियों तथा कारखानों का किया गया निरीक्षण
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा जिले में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों तथा कारखानों के निरीक्षण हेतु जांच दल गठित कर सतत् निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार मंगलवार को जांच दल में शामिल नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने ओद्योगिक क्षेत्र राजीव नगर स्थित सिवाय इंटरप्राइजेज नीरकेम इंडस्ट्रीज यूनिट शिवाय पॉलीमर गिलहरी आर्गेनिक्स सहित अन्य फैक्ट्रियों तथा कारखानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दुबे ने जिले में स्थापित विभिन्न फैक्ट्रियों तथा कारखानों जो लम्बे समय से बंद हैं या जिनमें कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें या जिनमें नियमों का उल्लंघन हो रहा हो उनकी जांच हेतु दल गठित किए गए हैं। राजीवनगर के अलावा मंडीदीप सहित अन्य क्षेत्रों में स्थापित फैक्ट्रियों तथा कारखानों का भी जांच दलों द्वारा निरीक्षण किया गया।

Related posts

कलेक्टर दुबे ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर किया निराकरण

MPCG NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनसहयोग से जल संरचनाओं का हो रहा जीर्णोद्धार,लोगों ने पानी बचाने बहाया पसीना

MPCG NEWS

भोजपुर मे विधायक सुरेंद्र पटवा के विरोध में A B V P विधायक को करना था प्रतिमा अनावरण कर दिया अभाविप ने।

MPCG NEWS

Leave a Comment