window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कलेक्टर के संवेदनशील प्रयास से उड़ीसा में मृत जिले के श्रमिक के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता - MPCG News

कलेक्टर के संवेदनशील प्रयास से उड़ीसा में मृत जिले के श्रमिक के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता एस एन तिवारी

कलेक्टर के संवेदनशील प्रयास से उड़ीसा में मृत जिले के श्रमिक के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

*श्याम मिटेलिक कंपनी में कार्य दौरान हुई थी श्रमिक की मौत, मृतक की पत्नी ने शिकायत कर  कलेक्टर से की थी आर्थिक सहायता की मांग*

 

*कलेक्टर कटनी के पत्र पर झारसुगड़ा के कलेक्टर और एसपी ने की कार्यवाही*

 

कटनी -: जिले के एक श्रमिक की कार्य दौरान करीब एक वर्ष पूर्व उड़ीसा में हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा की गई कार्यवाही और पहल उपरांत अब मृतक की पत्नी को राहत मिलती दिखाई दे रही है। कलेक्टर श्री प्रसाद के विशेष प्रयास से मृतक श्रमिक की नियोक्ता कंपनी द्वारा मृतक के परिवार को मृतक की मजदूरी और मृत्युपरांत आर्थिक सहायता देने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।

*झारसुगड़ा उड़ीसा में हुई थी मौत*

ग्राम भितरीगढ़ थाना स्लीमनाबाद निवासी श्रमिक मोती सिंह अपने समीपस्थ गांव के साथी श्रमिकों के साथ सितंबर 2022 को संबलपुर जिला झारसुगड़ा उड़ीसा मजदूरी करने गया हुआ था। जहां वह श्याम मिटेलिक कंपनी में कार्य कर रहा था। करीब 1 माह कार्य करने के दौरान अक्टूबर 2022 में कंपनी में हुए एक हादसे में उसकी मौत हो गई। जहां से उसका शव साथी श्रमिकों द्वारा उसके गृह जिले भिजवाया गया। लेकिन कंपनी द्वारा श्रमिक की न तो एक माह की मजदूरी का भुगतान मृतक के परिवार को किया और न ही कार्य दौरान हादसे के बावजूद मृत्यु उपरांत किसी भी प्रकार की कोई सहायता राशि उपलब्ध कराई।

*शिकायत पर कलेक्टर ने किए विशेष प्रयास, मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाया*

घर के मुखिया पति की असमय हादसे में हुई मौत और उसके बाद नियोक्ता कंपनी द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध न कराने से भुखमरी की कगार पर पहुंची जानकी बाई गौंड ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और मृत पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने कलेक्टर श्री प्रसाद से गुहार लगाई। कलेक्टर श्री प्रसाद के संवेदनशील प्रयासों से जानकी बाई को अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तो मिला ही, साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उसे नियोक्ता कंपनी से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी मिला।

*झारसुगड़ा के कलेक्टर और एसपी को कार्यवाही करने कलेक्टर कटनी ने लिखा पत्र*

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर श्रम पदाधिकारी जिला कटनी द्वारा कार्यवाही प्रारंभ की गई। जिसके तहत कलेक्टर श्री प्रसाद ने कलेक्टर, जिला झारसुगड़ा उड़ीसा और पुलिस अधीक्षक जिला झारसुगड़ा उड़ीसा से उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही कर कलेक्टर कार्यालय कटनी को कृत कार्यवाही से अवगत कराने गत 2 जून 2023 को एक पत्र लिखा। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के पत्र पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर झारसुगड़ा उड़ीसा के द्वारा श्रम विभाग जिला झारसुगड़ा को नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। नियोक्ता कंपनी श्याम मिटेलिक से कार्य दौरान हुए हादसे में मृत मजदूर मोती सिंह की पत्नी जानकी बाई को आर्थिक सहायता दिलाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। साथ ही उक्त कार्यवाही से कलेक्टर कार्यालय कटनी को अवगत कराया गया है।

Related posts

रौनक खंडेलवाल के नेतृत्व में कटनी एवं अन्य जिलों के दाल व राइस मिलर्स की हुई काँग्रेस अध्य्क्ष कमलनाथ से मुलाकात 

MPCG NEWS

हिंदवी स्वराज्य के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला का आयोजन।*

MPCG NEWS

Virginia DMV to open new Williamsburg customer service center

MPCG NEWS

Leave a Comment