window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); आग लगने से डेढ़ एकड़ खेत मे लगी गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख - MPCG News

आग लगने से डेढ़ एकड़ खेत मे लगी गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, लेकिन फसल हुई राख

मुलताईं। नगर से सटे ग्राम कामथ में पंचवटी लान के पास स्थित एक किसान के खेत मे लगी गेंहू की फसल में आग लग जाने के कारण गेंहू की फसल जलकर राख ही गई। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं और आग बुझाई गई। नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया कि ग्राम कामथ में पंचवटी लान के पास शनिवार की दोपहर सवा 3 बजे किसान गणेश अड़भूते के खेत मे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण खेत में लगी गेंहू की फसल में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुचीं और आग बुझाई। लेकिन तब तक करीब डेढ़ एकड़ खेत मे लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई थी। आग बुझाने में फ़ायर कर्मचारी मनोज सिंग भूपेंद्र राठौड़,विजय बड़घरे की विशेष भूमिका रही।

Related posts

सारणी: कचरे का अंबार बना शॉपिंग सेंटर का मुख्य मार्ग, नगरपालिका मौन

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पिकनिक मनाने आए थे ‘देवरानी दाई कुंड’, नहाने के दौरान हुआ हादसा

MPCG NEWS

बड़ी खबर: बैतूल में 400 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 8 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment