window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्वामी विवेकानंद जी जयंती "युवा दिवस" के अवसर पर जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों - MPCG News

स्वामी विवेकानंद जी जयंती “युवा दिवस” के अवसर पर जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों

स्वामी विवेकानंद जी जयंती “युवा दिवस” के अवसर पर जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

आश्रम-शालाओं सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक सूर्यनमस्कार आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित किए गए जिला स्तरीय सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा नगर पालिक अध्यक्ष सविता सेन कलेक्टर अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों आमजन तथा विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का गायन किया गया और स्वामी विवेकांनद जी की वाणी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण भी सुना गया। खेल स्टेडियम में आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम के अनुरूप छात्र-छात्राओं जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और नागरिकों ने एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया और अनुलोम-विलोम भ्रामरी एवं भ्रस्त्रिका प्राणायाम किया।

Related posts

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या। कारण अज्ञात।

MPCG NEWS

*धार जिला ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार पहुंचे खलघाट*

MPCG NEWS

नूरगंज पुलिस ने अंधेकत्ल के हत्यारे को बरखेड़ा के जंगल से पकड़ा दो आरोपी पुलिस हिरासत में

MPCG NEWS

Leave a Comment