window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्कूल चले अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ - MPCG News

स्कूल चले अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

बच्चों ने सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

मुलताईं। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सोमवार को स्कूल चले अभियान का शुभारंभ हुआ। स्कूलों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। नगर के सीएम राइज स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार की उपस्थित में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार के साथ भाजपा नेता प्रमोद धोटे,चिंटू खन्ना उपस्थित थे।खेल शिक्षक महेश खत्री ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवार ने क्रार्यक्रम के समापन पर सीएम राइज स्कूल के इस वर्ष के 51छात्रो को जिन्हें लेपटॉप दिया जाना है। तीन छात्रों को जिन्हें स्कूटी मिलना है उन सभी छात्रों को सम्मान कर सी एम राइज स्कूल के उपप्राचार्य संदीप गणेशे और स्टाफ को बधाई दी और संस्था में उसने वाली समस्याओ का निराकरण करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवार द्वारा प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री की योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की हिदायत दी। छात्रों को आइएएस और आईपीएस बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक सीएस साहू,प्रधान पाठक नितिन पाठेकर,रवि पंवार, जय प्रकाश परिहार साहित शिक्षकों का सहयोग रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र पालक सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related posts

Betul News: रानी कमलापति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का किया पुतला दहन

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में अस्थाई आउटसोर्स कर्मी तथा अस्थाई ग्राम पंचायत कर्मियों की मनमानी के चलते लाडली बहना योजना का कार्य हो रहा प्रभावित

MPCG NEWS

सारणी: रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ एवं सुभद्रा ने किया नगर भ्रमण, देखें VIDEO

MPCG NEWS

Leave a Comment