window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने किया हैजा प्रभावित गांव का दौरा ग्रामीणजनों का हालचाल जाना बोले आपको हरसंभव इलाज दिया जाएगा - MPCG News

सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने किया हैजा प्रभावित गांव का दौरा ग्रामीणजनों का हालचाल जाना बोले आपको हरसंभव इलाज दिया जाएगा

सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने किया हैजा प्रभावित गांव का दौरा ग्रामीणजनों का हालचाल जाना बोले आपको हरसंभव इलाज दिया जाएगा
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन/सिलवानी।सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने अपने कांग्रेसी समर्थकों के साथ मंगलवार को सिलवानी तहसील के आदिवासी ग्राम तिनघरा पटपरी गांव पहुंचे। विधायक पटेल ने यहां पहुंचकर वायरल फीवर उल्टी,दस्त से पीड़ित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना।
मालूम हो कि तिनघरा पटपरी ग्राम में मौसमी बीमारी के कारण कुछ ग्रामीण उल्टी दस्त से बीमार हो गए थे।जिससे 5 लोगों की मौत हो गई थी और 48 लोग बीमार हो गए थे।जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से हाल-चाल जाना ।साथ ही मेडिकल टीम 24 घंटे ग्राम में ही मौजूद रहकर ग्रामीणों का उपचार करें ।प्रभावित मरीजों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।
जिन ग्राम वासियों की मृत्यु हुई है उन्हें तत्काल 20-20 हजार रुपए स्वीकृत किए एवं मरीजों के घर घर पहुंचकर सेवफल एवं मच्छरदानी वितरण की।
जिसमें सिलवानी एसडीएम तहसीलदार जनपद सीईओ स्वास्थ्य अधिकारी पी एच ई अधिकारी साथ मे मौजूद रहे!इस अवसर पर आदिवासी नेता कुं धर्मवीर सिंह मंडलम अध्यक्ष मनोज शुक्ला जनपद सदस्य प्रतिनिधि भारत पटेलअन्नू शुक्ला मोहन पटेल दादा सुरजीत सिंह शाहिद खान गुड्डू पटेल गुलशन पटेल विट्टू राय राजेश केवट मुलायम सिंह ठाकुर राजेश सेन सहित पदाधिकारी एवं स्थानीय जन साथ में उपस्थित रहे।

Related posts

चिटफंड कंपनी ने सरकारी योजनाओं की तरह लोगों को किया गुमराह पांच जिलों से करोड़ों रुपए का गबन कर हुई रफू चक्कर,संचालकों को लिया हिरासत में,कंपनी ने छह हजार से ज्यादा लोगों से की ठगी

MPCG NEWS

नियम कायदों की अनदेखी : नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं कार्रवाई के प्रति उदसीनता बरत रहे जिम्मेदार ठगा महसूस कर रहे रहवासी

MPCG NEWS

सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के बाद भी मिलती रहेगी बिजली की सब्सिडी

MPCG NEWS

Leave a Comment