window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारनी में दर्दनाक हादसा: नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत, मां के सामने छिन गई जिंदगी - MPCG News

सारनी में दर्दनाक हादसा: नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत, मां के सामने छिन गई जिंदगी

सारनी। मध्य प्रदेश के सारनी में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहे एक युवक की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। दुखद बात यह है कि यह दर्दनाक हादसा उसकी मां के सामने ही हुआ। मृतक की पहचान संजय (पिता अरुण इवनाति, उम्र 20 वर्ष निवासी बैरागढ़, भोपाल) के रूप में हुई है।

संजय अपनी मां के साथ कार से छिंदवाड़ा जा रहा था। लंबे सफर के बीच, दोपहर लगभग 12:30 बजे, वे सारनी के पास राजडोह घाट पर रुके। मां को कार में बिठाकर, संजय नदी में नहाने चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के राहगीरों को सूचित किया। राहगीरों ने नदी में देखा, लेकिन संजय कहीं नजर नहीं आया।

लगभग एक घंटे की तलाश के बाद, संजय का शव पानी में तैरता हुआ मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है

राजडोह में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। संजय पिता अरुण इवनति, उम्र 20 वर्ष बैरागढ़ भोपाल का रहने वाला है। अपनी मां को लेकर छिंदवाड़ा जा रहा था इसी बीच नाव घाट राजडोह में नहाने के लिए उतरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

जयपाल इवानाती, थाना प्रभारी सारनी 

Related posts

दहेज की मांग बनी मौत की वजह, चोपना पुलिस ने पति समेत चार को दबोचा

MPCG NEWS

जोबट नगर के समीप ग्राम नेहतड़ा और जामनी के बीच शुक्रवार देर रात्रि में बड़ा हादसा हो गया*

MPCG NEWS

Betul News: बाइक शोरूम में सेंध लगाकर नगदी रुपए पर किया हाथ साफ

MPCG NEWS

Leave a Comment