window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी: रामरख्यानी स्टेडियम में जारी 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन - MPCG News

सारणी: रामरख्यानी स्टेडियम में जारी 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

सारणी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 16 से 19 दिसंबर तक रामरख्यानी स्टेडियम में आयोजित 51 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में भाग लिया तथा भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। यज्ञ मंच से ही शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी बहनों शकुंतला, नीरू कौशल्या, सीमा, राधा , गायत्री दीदी तथा सहयोगी भरत साहू, मुकेश मानिक को सम्मान विदाई दी गई। ब्रह्मवादिनी बहनों ने बताया कि यज्ञ से मानव तथा विश्व सभी का कल्याण होता है शारीरिक मानसिक रोग दूर करने, पर्यावरण शुद्धि के साथ साथ यज्ञ की विभिन्न विधियों से अनेकानेक समस्याओं को दूर करने का विधान प्राचीन काल से ही प्रचलन में रहा है ।

गायत्री परिवार ट्रस्ट सारणी के मुख्य प्रबंधक गुलाब राव पांसे, सहायक प्रबंधक रामराव सराटकर, कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्टी योगेश साहू ट्रस्टी प्रशान्त पांसे,मीरा गावंडे, वंदना ठाकरे, संजीव त्रिपाठी ,कांति गुलवासे ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवियों,मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार बंधुओं, संवाददाताओं ,जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारी वर्ग, सहित समयदान,अंशदान, सामग्री दान आदि करके आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

कस्बा गढी़ के झोलाछाप डॉ.आनंद विश्वास बंगाली का क्लीनिक बीएमओ गैरतगंज सहित जांच दल ने किया सील

MPCG NEWS

MP Nursing breaking: हाईकोर्ट ने नर्सिंग छात्रों को दी बड़ी राहत

MPCG NEWS

कांग्रेस की जनाआक्रोश यात्रा का दीवानगंज में स्वागत

MPCG NEWS

Leave a Comment