window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार - MPCG News

सारणी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार

बाक़ुड, मोरडोंगरी और पाथाखेड़ा में धाराएं सट्टा माफिया

बैतूल/सारणी। IPL सट्टेबाजों की शामत आ गई है! पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया के निर्देशानुसार थाना सारणी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में सट्टा खिलाने वालों को धर दबोचा। इस कार्रवाई से सट्टा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बाकुड़ में हनुमान मंदिर के पास सट्टा अड्डा

26 अप्रैल 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बाकुड़ में हनुमान मंदिर के पास दबिश दी, जहां आरोपी संतोष इवने को IPL मैच में चौके-छक्कों पर दांव लगाकर सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की पर्ची, एक पेन और 2 हजार रुपए नगद जब्त किए।

मोरडोंगरी रोड पर भी सट्टा पकड़ाया

इसी दिन एक अन्य सूचना पर मोरडोंगरी रोड पर दबिश देकर आरोपी रामभरोसे भोरसे को भी सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, एक पेन और 9 सौ रुपए नगद जब्त किए।

आजाद नगर में भी कार्रवाई

25 अप्रैल 2025 को मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर पाथाखेड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सुजल बाबरिया को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, एक पेन और 2 हजार रुपए नगद बरामद किए।

सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज

तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

सट्टा माफियाओं पर शिकंजा कसेगा

थाना प्रभारी सारणी जयपाल इवनाती का कहना है कि सारणी पुलिस की यह लगातार और त्वरित कार्यवाही सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सारणी पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को जड़ से समाप्त किया जा सके।

Related posts

सारणी में आंधी-तूफान का कहर: 40.4°C की तपिश के बाद शाम को मचा तांडव

MPCG NEWS

एमपी में कब्र से गायब हो गई महिला की लाश: 3 दिन पहले जीआरपी पुलिस ने दफनाया था शव

MPCG NEWS

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या,1 पुलिसकर्मी घायल, देखे VIDEO

MPCG NEWS

Leave a Comment