window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी: चलती बाइक से पीछे गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत - MPCG News

सारणी: चलती बाइक से पीछे गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

अपने पुत्र के साथ बेटी की शादी की पत्रिका देने जा रही थी महिला

मुलताईं। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेदागोंदी के पास एक महिला चलती बाइक से पीछे की ओर गिर गई। महिला को वाहन से लाकर निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सहायक उपनिरीक्षक आरएस राजपूत ने बताया कि रविवार की शाम करीब 6 बजे प्रेमनगर पाथाखेड़ा (सारणी) निवासी आशाबाई पवार 45 साल पति मिश्रीलाल पवार, कोसमी बैतुल निवासी अपने पुत्र शुभम पवार 25 साल की बाइक पर पीछे बैठकर अपनी बेटी की शादी की पत्रिका देने के लिए ग्राम डोब से छिंदी जाने के लिए निकली थी मार्ग पर स्थित ग्राम लेदागोंदी के पास चलती बाइक से पीछे गिरकर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए टवेरा वाहन से नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। उपचार के दौरान आशा बाई की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौपा है।

Related posts

MP बड़ा हादसा: प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत 3 पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत, CM ने जताया शोक

MPCG NEWS

बैतूल बड़ा हादसा: मतदान ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मियों से भरी बस पलटी, कई जवान घायल

MPCG NEWS

इंदौर अग्निकांड के बाद सख्त एक्शन: CM के निर्देश पर सीनियर IAS-IPS टीम मौके पर, 8 जिंदगियां जलकर खाक

MPCG NEWS

Leave a Comment