window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सट्टा पकड़ने निकली पुलिस, फोटो खींचना ही भूल गई ? - MPCG News

सट्टा पकड़ने निकली पुलिस, फोटो खींचना ही भूल गई ?

10 आरोपी पकड़ाने का दावा, लेकिन न सट्टा अड्डा दिखा न गिरफ्तारी का नज़ारा

अलग-अलग स्थानों से आरोपी पकड़ाने का दावा, लेकिन एक भी बड़ा सट्टा ठिकाना उजागर नहीं
सट्टेबाजों पर कार्रवाई या प्रेस नोट की खानापूर्ति ? जनता पूछ रही बड़े सवाल

बैतूल। सारणी-पाथाखेड़ा पुलिस की ताज़ा कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हंसी और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया कि 10 सट्टा लिखने वालों पर कार्रवाई की गई, लेकिन इस बार कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह रहा कि न आरोपी पकड़ाते दिखाई दिए, न सट्टा ठिया नजर आया और न ही वह चर्चित फिल्मी स्टाइल वाली फोटो, जो आमतौर पर छोटे-मोटे सट्टेबाजों के साथ पुलिस बड़े गर्व से जारी करती है।
पहले जब कोई सट्टा पर्ची काटते पकड़ा जाता था तो पुलिस बाकायदा आरोपी को कैमरे के सामने खड़ा कराती थी, फोटो खिंचती थी, जगह बताती थी और ऐसा माहौल बनता था जैसे किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ हो। लेकिन इस बार सिर्फ नाम, उम्र और पता जारी कर दिया गया। ऐसे में जनता पूछ रही है कि आखिर ऐसा कौन सा गुप्त ऑपरेशन था जिसमें आरोपी तो दिख गए लेकिन कैमरा नहीं देख पाया ?

आखिर सट्टा का ठिया था कहां ?

पुलिस के प्रेस नोट में यह तक नहीं बताया गया कि आरोपी किस स्थान पर सट्टा लिख रहे थे। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस को आखिर सट्टा पर्ची काटने का ठिकाना मिला भी था या फिर आरोपी सड़क पर खड़े होकर खुद अपना नाम-पता बता रहे थे और पुलिस ने वहीं सूची तैयार कर ली ?
क्षेत्र में लोग मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि इस बार कार्रवाई कम और मुंह दिखाई की रस्म ज्यादा लग रही है। क्योंकि जिन आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया, उनकी न फोटो आई, न गिरफ्तारी का दृश्य और न वह स्थान सामने आया जहां कथित सट्टा चल रहा था।

पुलिस की सूची में शामिल आरोपी

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई उनमें —
(1) गणेश यादव (30) निवासी दमुआ नाका सारणी,
(2) प्रदीप डोंगरे (39) निवासी वार्ड क्रमांक 6 सारणी,
(3) दुर्गेश लांगड़े (35) निवासी बजरंग कॉलोनी पाथाखेड़ा,
(4) संजय तायवाडे (41) निवासी राजेंद्र नगर पाथाखेड़ा,
(5) अरुण कुमार विसंद्रे (46) निवासी क्लब कॉलोनी शोभापुर,
(6) नीरज पवार (19) निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा,
(7) अनिल पाटिल (42) निवासी क्लब कॉलोनी शोभापुर,
(8) पंजाबराव संतापे (56) निवासी मांग मोहल्ला सारणी,
(9) राजकुमार बारमाटे (45) निवासी वार्ड क्रमांक 5 मांग मोहल्ला सारणी तथा
(10) शेखर (26) निवासी ईंटा भट्टा सारणी शामिल हैं।

सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों से पकड़ाए बताए गए हैं। अब क्षेत्र में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या पुलिस को पूरे इलाके में एक भी ऐसा बड़ा सट्टा ठिकाना नहीं मिला जहां कई लोग एक साथ सट्टा लिखते हों ? जबकि क्षेत्रीय मीडिया द्वारा कई बार वीडियो और खबरों के माध्यम से पुलिस को बताया जाता रहा है कि किस तरह बाकायदा ऑफिस बनाकर सट्टा पर्ची काटने का काम चल रहा है और वहां ऑफिस बॉय तक तैनात रहते हैं। इसके बावजूद कार्रवाई सिर्फ अलग-अलग लोगों के नाम तक सीमित रहना लोगों को समझ नहीं आ रहा।

10 आरोपी, 10 पर्चियां और गायब तस्वीरें ?

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से 10 सट्टा पर्चियां, 10 लीड पेन और कुल 3750 रुपए जब्त किए गए। अब जनता यह भी पूछ रही है कि इतने बड़े संयुक्त अभियान में पुलिस को बस इतनी ही सामग्री मिली ? और अगर 10 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया था तो फिर कार्यवाही की तस्वीरें कहां गायब हो गईं ?

2 मई को मुलताई पुलिस द्वारा पकड़े आरोपी की तस्वीर

आपको बता दी 2 मई को मुलताई पुलिस ने सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और बाकायदा प्रेस नोट में आरोपी को पकड़ने का स्थान तथा प्रेस नोट के माध्यम से फोटो भी प्रकाशित की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अब चर्चा सट्टे से ज्यादा पुलिस के प्रेस नोट की हो रही है। लोग तंज कस रहे हैं कि लगता है इस बार पुलिस ने कार्रवाई कम और विश्वास करो, हमने पकड़ लिया वाला प्रयोग ज्यादा किया है।

Related posts

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय में सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक

MPCG NEWS

BETUL VIDEO सरपंच की दबंगाई: पीएम आवास में धांधली की शिकायत पर उपसरपंच की पिटाई, वीडियो वायरल, आरोपी फरार

MPCG NEWS

सारणी: सौतेले पिता को बेटे ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

MPCG NEWS

Leave a Comment