window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग - MPCG News

संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग

संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। जिला विपणन संघ कार्यालय रायसेन की भोपाल रोड संजय नगर स्थित खाद गोदाम में भारी अव्यवस्था का आलम है स्थिति यह है कि गोदाम में पिछले सात और आठ सालों से रिजेक्ट खाद का भंडार है। जिससे कार्य करते समय हम्मालों और कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है ।किसानों ने जिला विपणन किअधिकारी नीरज भार्गव से रिजेक्ट खाद को बाहर करने की मांग की है ।लगभग 400 बेकार रखीं खाद की बोरियों की वजह से बदबू फैल रही है जिससे हम्मालों को काम के दौरान परेशानी होती है ।एक दो साल नहीं बल्कि पूरे 8 साल से पोटाश खाद ग्रोमोर खाद और हरी खाद का भंडार बेवजह रखा हुआ है। जिससे बोरियों को उठाने रखने में हम्मालों, कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने इस रिजेक्ट खाद को बाहर करने की मांग उठाई है ।किसान जागृति संघ रायसेन के संरक्षक राजेंद्र बाबू रज्जू भैया प्रदेशाध्यक्ष इरफान जाफरी महबूब खान आदि ने खराब खाद की बोरियों को गोदाम से बाहर भंडार करने की मांग की है। यही हालात सलामतपुर की खाद गोदाम सांची गैरतगंज बेगमगंजसिलवानी बरेली उदयपुरा में बने हुए है।

Related posts

बाबा मठारदेव मेले सारनी में पार्किंग ठेका फर्म द्वारा निर्धारित दर से 4 गुना अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर आम आदमी पार्टी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन।

MPCG NEWS

खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पति-पत्नी दोनों को कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के रूप में हराकर तीन बार भाजपा विधायक रहे बृजमोहन धूत

MPCG NEWS

ऋषि पंचमी पर्व:सुहागवती महिलाओं ने किया उपवास पूजा-अर्चन और हवन कर देवाधिदेव भगवान शिव भगवान पार्वती की कथा सुनकर परिवार की सुख सम्रद्धि खुशहाली की कामना

MPCG NEWS

Leave a Comment